Spread the love

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने किया स्थल निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

ग्रीन कॉरिडोर: बैकुण्ठ धाम से ला मार्टिनियर तक पुल के निर्माण से शुरू होगा यातायात

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट क्षेत्र में प्ले फाउंटेन और वाटर बेस्ड लाइट एण्ड साउन्ड शो स्थापित कर इनके सौंदर्यीकरण की योजना पर कार्य किया जा रहा है। वहीं, ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत बैकुण्ठ धाम से ला मार्टिनियर तक पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर यातायात शुरू कराने की तैयारी है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शनिवार को स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। साथ ही, निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

आकर्षण का नया केंद्र बनेगा प्ले फाउंटेन

उपाध्यक्ष ने बताया कि लोहिया पार्क में प्ले फाउंटेन एवं चिल्ड्रेन प्ले एरिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है। बच्चों के मनोरंजन हेतु फाउंटेन में म्यूजिक व कलरफुल लाइट की व्यवस्था है। साथ ही, बच्चों के खेलने हेतु मल्टी एक्टिविटी झूले भी लगाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि दिसम्बर तक प्ले फाउंटेन सुचारु रूप से शुरू कर दिया जायेगा। साथ ही, पार्क में घूमने-टहलने वाले लोगों के लिए आकर्षण का नया केंद्र भी बनेगा।

रिवरफ्रंट पर लाइट एन्ड साउंड शो का निर्माण

उपाध्यक्ष ने बताया कि गोमती रिवरफ्रंट पर नदी का जलस्तर काफी हद तक घट गया है। इसको देखते हुए वहां वाटर बेस्ड लाइट एन्ड साउंड शो का निर्माण किया जायेगा। इस शो में वाटर स्क्रीन पर एडवांस्ड लेजर, लाइट एन्ड साउंड तकनीक और प्रोजेक्टर्स का इस्तेमाल किया जायेगा। इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के शानदार इतिहास के साथ-साथ लखनऊ की समृद्ध नवाबी संस्कृति, कला और विरासत को प्रोजेक्टर द्वारा दिखाया जायेगा।

उपाध्यक्ष ने ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के तृतीय चरण के अंतर्गत बैकुंठधाम से ला मार्टिनियर साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाने, शहीद पथ को मिलाने वाली क्लोवर लीफ के कार्य और बारिश के बाद जलस्तर घटने से मिट्टी की पुराई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, मरी माता मंदिर के पास क्लियरेंस और नाला व सड़कों के सुदृढ़ीकरण सम्बंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज सागर समेत अन्य अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।
[00:12, 25/10/2026] +91 99190 02829: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज मेरठ SSP बीबीजीटीएस मूर्ति को 45 मिनट तक कोर्ट में खड़ा रखा. हाईकोर्ट के आदेश पर आज SSP मूर्ति को संबधित केस के आरोपी को पेश करने का आदेश दिया गया था.

मेरठ में पिछले साल एक लड़की के साथ नितीश उर्फ सिद्धान्त उर्फ सेठी ने शादी का झांसा देकर रेप किया था. हाईकोर्ट में उसने पीड़िता से शादी करने का वायदा किया और जमानत मांगी. मार्च-2026 में सेठी को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी.

जमानत मिलते ही सेठी ने अपना वायदा तोड़ दिया. पीड़िता हाईकोर्ट पहुंची और कोर्ट ने आरोपी की जमानत रद्द करके उसे कोर्ट में हाजिर करने के लिए NBW जारी किया. कई तारीखों के बाद भी पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश नही किया. इसके बाद 8 अक्टूबर को मेरठ SSP को व्यक्तिगत पेशी के आदेश हुए थे.

You may be interested

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!