दिल्ली – ड्राइविंग लाइसेंस वालों के लिए बड़ी खबर! फीस से लेकर ऑनलाइन आवेदन तक, कई नियम बदलने की तैयारी
केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में बदलाव का ड्राफ्ट जारी किया
DL में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल अपडेट कराने पर फीस खत्म करने का प्रस्ताव
आधार से ऑनलाइन प्रमाणीकरण के जरिए मिलने वाली सेवाओं पर भी शुल्क नहीं लेने की तैयारी
नाम और अन्य विवरण बदलने के आवेदन पर 15 दिन में फैसला करना होगा
पते में बदलाव के आवेदन पर 30 दिन में फैसला नहीं हुआ तो मंजूरी मानने का प्रस्ताव
लाइसेंस रिन्यूअल, डुप्लीकेट DL और नई वाहन कैटेगरी जोड़ने के लिए अलग Form 2A लाने की तैयारी
सारथी पोर्टल पर आवेदन की जानकारी अपने-आप भरने की व्यवस्था
बिजली और घरेलू गैस बिल भी पते के प्रमाण के तौर पर मान्य हो सकते हैं, बशर्ते बिल 3 महीने से पुराना न हो
लाइसेंस के आवेदन में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट अनिवार्य करने और Organ Donor का विकल्प जोड़ने का प्रस्ताव
लाइसेंस से वाहन की कोई कैटेगरी हटाने के आवेदन पर 7 दिन में स्वतः कार्रवाई का प्रस्ताव
आम लोगों को राहत देने और आवेदन प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी,
@MORTHIndia ने ड्राफ्ट पर 30 दिन में सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। ये बदलाव अभी प्रस्तावित हैं, लागू नहीं हुए हैं।

