Spread the love

सुनील मिश्रा

लखनऊ।जबलपुर की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था कादम्बरी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय साहित्यकार पत्रकार सम्मान समारोह वर्ष 2026 में ख्यातिलब्ध साहित्यकार मुक्ति नाथ झा को उनकी साहित्यिक कृति विदाई नाटक को नाटक विधा में स्वर्गीय सेठ गोविंददास सम्मान से सम्मानित किया गया।

जबलपुर के शहीद स्मारक स्थिति सेठ गोविंददास सभागार में आयोजित भव्य समारोह में देश भर से आए एक सौ उन्नतीस साहित्यकारों, कवियों, लेखकों एवं पत्रकारों की गरिमामई उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य भागवत दुबे जी के सानिध्य मेंमुक्ति नाथ झा को सम्मान पत्र, शाल , श्रीफल, सम्मान राशी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनकी वर्षों की साहित्य साधना, रचनात्मक प्रतिभा एवं साहित्य के प्रति समर्पण का गौरवपूर्ण प्रतिफल है उनकी इस उपलब्धि में उत्तर प्रदेश बिहार के साथ संपूर्ण विश्व में साहित्यिक गौरव बढ़ा है। संस्था के आचार्य भागवत दुबे के मार्गदर्शन में साहित्य गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है। ऐसे आयोजन केवल साहित्यकारों की साधना को सम्मान देते हैं बल्कि नयी पीढ़ी को भी साहित्य लेखन एवं रचनात्मकता के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संस्था कादंबरी द्वारा साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा सराहनीय है। आयोजन का सफल संचालन राजेश पाठक प्रवीण ने किया । मुक्ति नाथ झा के सम्मानित होने पर साहित्य अनुरागी और शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!