Spread the love

महोबा। कृषि बीज भंडार से करीब 100 बोरी चने का बीज पिकअप से कुलपहाड़ भेजे जाने की सूचना पर बुधवार देर शाम भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत मौके पर पहुंच गए। अधिकारी का आदेश न दिखाए जाने पर विधायक भड़क गए और बीज भंडार प्रभारी सोनू सिंह यादव को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मौके पर चालक राजाराम और प्रभारी को बुलाया गया। प्रभारी ने बताया कि बीज कुलपहाड़ भेजा जा रहा है, लेकिन वह आदेश नहीं दिखा सके। विधायक ने उन पर किसानों के हितों की अनदेखी और दलाली का आरोप लगाया। वायरल वीडियो में विधायक प्रभारी से पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या वह सपा से मिले हैं। उन्होंने पुलिस और कृषि अधिकारियों को भी सूचना दी। विधायक ने उपकृषि निदेशक रामसजीवन को फोन किया। उन्होंने बीज भेजने का कोई आदेश जारी करने से इनकार किया। उपकृषि निदेशक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!