
लुसान े डायमंड लीग : दूसरे स्थान पर रहे नीरज, 88.14 मीटर भाल फेंककर श्रीलंका के पाथिराग े ने हासिल किया शीर्ष स्थान
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लुसाने डायमंड लीग में सत्र का 88.05 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका, लेकिन इसके बावजूद वह दूसरा स्थान ही हासिल कर पाए।ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाले श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरागे ने एक बार फिर बाजी मारी और अपने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर का भाला फेंककर शीर्ष स्थान हासिल किया।लुसाने में शुक्रवार देर रात हुई प्रतियोगिता में एक बार फिर सभी की नजरें नीरज और पाथिरागे पर थी और दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।पाथिरागे ने अपने पहले ही प्रयास में 85.99 मीटर का थ्रो फेंका और अगले प्रयास में 87.06 मीटर दूर भाला फेंका।नीरज ने 83.54 मीटर के साथ शुरुआत की और दूसरे प्रयास में 88.05 मीटर का थ्रो फेंककर पाथिरागे को पछाड़ दिया, लेकिन अगले ही प्रयास में पाथिरागे ने एक बार फिर नीरज को पीछे छोड़ दिया।नीरज का चौथा प्रयास फाउल रहा, जबकि वह पांचवां थ्रो लेने उतरे ही नहीं। हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया, ये स्पष्ट नहीं हुआ। नीरज छठे व अंतिम प्रयास में 82.12 मीटर दूर ही भाला फेंक पाए।ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 86.71 मीटर की थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे और यह उनका सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा।
Archives
Calendar
| M | T | W | T | F | S | S |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | |||||
| 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 |
| 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 |
| 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 |
| 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | 29 | 30 |
| 31 | ||||||
Leave a Reply